फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरसी जारी करने के विरोध में दूसरे दिन भी दुकानें बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आनंदनगर कस्बें विरोध में बंद रही दुकानें। 
विज्ञापन
गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन के दुकानों पर बकाया को लेकर आरसी जारी होने के बाद विरोध कर रहे हैं दुकानदार
विज्ञापन



फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन के 42 दुकानदारों के बकाया किराए को लेकर आरसी जारी होने के विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदार नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रशासन के कार्यप्रणाली का विरोध कर रहे हैं।
गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन के दुकानदार राजेश मोदी, जयराम शर्मा, मैनुद्दीन, राहुल जायसवाल, गोपाल बागला व राकेश जायसवाल सहित अनेक दुकानदारों का आरोप है कि दुकानों का किराया दिसबंर 2024 तक नगर पंचायत कार्यालय में जमा है उसके बाद भी आरसी जारी कर दी गई। दुकानदार राजेश मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकानदारों को नोटिस दिया गया था। नोटिस देकर 14 लाख रुपये दुकान की कीमत व 6 हजार रुपये किराया वर्ष 2020 से जोड़कर आरसी काटने के बाद दुकानदारों से 24 लाख देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि आरसी जारी होने से दुकानदार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। साथ ही उनकी रोजी-रोटी छिन रही है। इस दौरान जयप्रकाश गुप्ता, रिषभ जायसवाल, अखिलेश कुमार, शुभम जायसवाल, अखिल मोदी व निखिल मोदी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बकाए की सूचना राजस्व विभाग को देने के बाद जारी हुई आरसी

फरेंदा। गौतम बुद्ध व्यावसायिक भवन के दुकानों का बकाया किराया अत्यधिक हो जाने के कारण जर्जर भवन के पुनर्निर्माण को दृष्टिगत कई बार नोटिस निर्गत किया गया। लेकिन आवंटीगण 391 रुपये मासिक किराये पर दुकान चाहते हैं। इसलिए उन्होंने कोई बकाया किराया जमा नहीं किया। इसका विवरण राजस्व विभाग को उपलब्ध कराया गया। राजस्व विभाग ने आरसी जारी की है। यह जानकारी चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दुकानों के ऊपर अन्य दुकानें बनने के बाद रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि मामले में दुकानदारों व क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग व आम जनता के साथ खुली बैठक की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें