फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्रांडेड बता नकली स्टील पाइप बेच रहे हैं धंधेबाज, केस दर्ज

Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाजार में धंधेबाज नकली स्टील पाइप बेच रहे हैं। इसके अलावा नकली मोटर पार्ट्स की भी बिक्री हो रही है। कंपनी के अधिकारी की छापामारी में इसकी पोल खुली तो मामले में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले जिंदल कंपनी का नकली माल शहर में एक दुकान में बिक्री होने की शिकायत मिली थी। दुकान के प्रोपराइटर सत्येंद्र की ओर से इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। शैलेंद्र सिंह जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ओपी जिंदल मार्ग, हिसार, हरियाणा में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद हैं। शिकायत मिलने के बाद इनकी ओर से असली नकली सामान की पहचान की गई।
बैकुंठपुर नगर पालिका महराजगंज इलाके में दुकान पर जिंदल कंपनी का नकली माल बिक्री होने की सूचना मिली थी। जांच में जिंदल स्टेनलेस स्टील का नकली माल बेचे जाने की पुष्टि हुई। 10 जुलाई 2025 को समय करीब 12.10 बजे कंपनी के एजीएम दुकान पर पहुंचे तो वहां भारी मात्रा में जिंदल स्टील की डुप्लीकेट पाइप और बालिस्टर मिली। जांच के दौरान वहां जिंदल नाम छपा हुआ कई प्रकार का पाइप व बालिस्टर मिला।
विज्ञापन

इस दुकान पर घटिया क्वालिटी का स्टील इस्तेमाल कर निर्मित किया हुआ पाइप व बालिस्टर जिंदल व जेएसएल का मार्का लगा हुआ पाइप और बालिस्टर मार्केट में बेचा जा रहा था। एजीएम ने बताया कि कंपनी की छवि खराब होती जा रही थी। पुलिस की सहायता से जिंदल के डुप्लीकेट माल को कब्जे में लिया गया। आशीर्वाद स्टील दुकान पर जांच करने पर पता चला कि मौके पर जिंदल मार्का का डुप्लीकेट, बालिस्टर बरामद हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपी सत्येंद्र पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें