फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कूटरचित तरीके से जारी कराया स्पेशल परमिट

Mon, 21 Jul 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली से नेपाल जाने वाली बसों का स्पेशल परमिट इन दिनों जांच के दायरे में है। जनपद के एआरटीओ की जांच में एक बस की स्पेशल परमिट कूटरचित मिली।
विज्ञापन

विभाग ने सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी स्पेशल परमिट की जांच चल रही है और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जनपद के एआरटीओ कार्यालय से चल रही जांच में जानकारी मिल रही है कि स्पेशल परमिट का खेल किसी आरटीओ ऑफिस से नहीं, बल्कि साइबर कैफे के जरिये संभव हो रहा है। वाहन 4.0 एप के जरिए इसे अंजाम दिया जा रहा है।
एक बार अगर किसी वाहन का इस एप से स्पेशल परमिट जारी हो जाए तो उसका रिकार्ड नेपाल तक चलने वाले वाहन चालक जान-पहचान के कैफे वालों के यहां संरक्षित करा देते हैं।
विज्ञापन

जब भी उन्हें नेपाल के लिए स्पेशल परमिट की जरूरत होती है। इस सर्टिफिकेट पर डिजिटल बदलाव कराकर उपयोग कर लिया जाता है। ऑटो अप्रूवल की सुविधा सहज करने के लिए विभाग ने इस एप का उपयोग प्रारंभ किया था। आज इसी का दुरुपयोग कर विभाग को चूना लगाने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें