फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पर कबाड़ लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Thu, 13 Feb 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लदी कबाड़ बरामद कर ली, जबकि आरोपी वाहन चालक सुरक्षा टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में सुरक्षा टीम ने आगे की कार्रवाई करते हुए कबाड़ लदे वाहन को निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने बताया कि बरगदवा क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल बाॅर्डर पर तैनात सुरक्षा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारत-नेपाल सीमा से सटे अशोकवा गांव के पास से गुजरने वाली पगडंडियों के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से प्लास्टिक कबाड़ की तस्करी करने वाले हैं। सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए पगडंडी रास्ते पर घेराबंदी कर ली।
कुछ देर इंतजार करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीम को नेपाल की ओर से एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। सुरक्षा टीम ने वाहन को भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें