फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में भंसार कराने के लिए पर्यटक रहे परेशान

Mon, 01 Jan 2024 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को नव वर्ष पर नेपाल जाने के लिए बॉर्डर पर पर्यटक उमड़ पड़े। नेपाल में भारतीय मुद्रा के चलन और बॉर्डर पर भंसार कराने के लिए भारतीय पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर लोगों ने नेपाल लुंबिनी प्रदेश के गृह मंत्री से शिकायत की।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी सागर पुरोहित अपने परिवार के साथ नववर्ष पर पोखरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सीमा पर काफी व्यस्तता है। पहले भारत में चेकिंग फिर नेपाल में चेकिंग वाहन का भंसार कराने के लिए दो घंटे लग गए। फिर आगे परमिट भी बनवाना है। हमने तो 500 में गाइड ले लिया है। इसी तरह बनारस निवासी सुदर्शन तिवारी ने बताया कि काठमांडो जाना है। नेपाल के पास पार्किंग ही नहीं है। सड़क पर गाड़ी खड़ी थी। पुलिस ने 310 रुपये का चालान कर दिया। भारतीय मुद्रा चलन में नहीं है। उसे नेपाली मुद्रा लेने में चार प्रतिशत कमीशन देने पड़े।
इधर, भैरहवा में डेमोक्रेटिक समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित सम्मेलन में बोलते हुए लुंबिनी राज्य के गृहमंत्री संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यटन स्थलों को व्यवस्थित कर आर्थिक समृद्धि के लिए नेपाल में अधिक संख्या में पर्यटकों को लाया जाएगा। मैंने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस मित्रों से कहा है कि जब आप भारतीय पर्यटकों को नेपाल लाएं तो उन्हें हर जगह परेशान न करें। जिन भारतीय पर्यटकों के पास कार की सुविधा है, उनके लिए कम से कम सिद्धबाबा, लुंबिनी, तिलौराकोट और रामग्राम तक पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नियमों में बदलाव से हो रही परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें