फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आस्था की डोर से पर्यटन भरेगा उड़ान

Sat, 26 Oct 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली के ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज वासियों को विकास की बड़ी सौगात देने के साथ ही जिले के पर्यटन विकास की संभावनाओं को नया आकार दिया। सीएम ने जिले के कई प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार व पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिससे जिले में पर्यटन उद्योग आस्था की डोर पकड़कर नई उड़ान भरने को तैयार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के विकास से जुड़ी करीब 505 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने जिले के प्राचीन लेहड़ा माता मंदिर, बनैलिया मंदिर नौतनवा, बसुली मंदिर निचलौल, सोनाडी माता मंदिर, गोरखनाथ मंदिर चौक व भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े देवदह के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार विरासत और आस्था सम्मान करते हुए लगातार उसे संजोने और उसके विकास की दिशा में काम कर रही है। प्राचीन मंदिरों पर पर्यटन और नागरिक सुविधाओं के विकास से जहां लोक आस्था का सम्मान हो रहा है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए और बृहद अवसर भी सृजित हो रहे हैं। सीएम ने मंदिरों के विकास की बात कर आस्था की डोर को मजबूत करने की कोशिश की। उन्होंने एक-एक उन सभी स्थानों को गिनाया, जो लोगों के आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें