फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार से 1.87 लाख का टूथपेस्ट बरामद

Thu, 05 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। बुधवार की सुबह करीब चार बजे क्षेत्र के छपवा टोल प्लाजा के पास अधीक्षक जगत सिंह राणा एवं निरीक्षक विवेक सिंह की टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान कार से नेपाल निर्मित 1.87 लाख रुपये की कीमत का 60 गत्ता टूथपेस्ट बरामद हुआ। साथ ही एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कस्टम निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि छपवा टोल प्लाजा के पास बुधवार की भोर में करीब चार बजे अभियान चलाकर रूटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक कार आती हुई दिखी। कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें 60 गत्तों में रखा एक लाख 87 हजार रुपये की कीमत का नेपाल निर्मित टूथपेस्ट का बरामद हुआ।
वहीं मौके से एक व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उस्मान मलिक मरजादपुर, क्षेत्र नौतनवा, महराजगंज का निवासी बताया।
सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर त्यागी ने बताया कि नेपाल से तस्करी कर लाई गई टूथपेस्ट की खेप को भारतीय क्षेत्र के विभिन्न शहरों में खपाया जाना था, जिसे समय रहते वाहन समेत बरामद कर जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें