फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जांच के लिए छह नमूने लिए

Tue, 24 Dec 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टीआर रावत के निर्देश पर क्रिसमस पर्व के दौरान जिले में शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को अभियान चलाया। अभियान के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने फरेंदा रोड स्थित विभिन्न खाद्य बेकर्स इकाइयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां पर बेकरी उत्पादों में क्रीम और केक का नमूना लिया गया। इस दौरान बेकरी से केक, स्ट्राबेरी जेली और पाइनेपल जेली के नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के उपाध्याय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें