फरेंदा। लखनऊ की स्वास्थ्य टीम ने एनक्यूआर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी विभागों का गहनता से निरीक्षण किया गया।
टीम में डॉ. रामसमुझ चौधरी बहराइच व डॉ. सुशील कुमार गोंडा ने अस्पताल के फार्मेसी रूम में सभी दवाओं के एक्सपायरी डेट के साथ-साथ दवाओं के रख-रखाव के बारे में चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय व गजेंद्र उपाध्याय से जानकारी ली।
साथ ही प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, लैब, ओपीडी, एक्सजेलरी सर्विस, लेबर रूम, काउंसलर कक्ष, एनबीएसयू रूम का निरीक्षण किया, जो टीम के साथ मंडल कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अरविंद कुमार पांडेय, जिला सलाहकार संतोष कुमार ओझा, जिला सहायक क्वाल्टी इंश्योरेंस बृजेश विश्वकर्मा की मौजूदगी में किया गया। संवाद