फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रिश्तेदार से ले लिए 12 लाख, वापस मांगने पर दे रहा धमकी

Wed, 18 Sep 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र के भैसहिया निवासी एक व्यक्ति ने अपने दूर के रिश्तेदार को ट्रेलर खरीदने के लिए 12 लाख रुपये दिए थे। एक वर्ष बीतने के बाद जब पीड़ित ने बकाया रुपये मांगे तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भैसहिया निवासी सुरेन्द्र यादव का आरोप है कि हमारे दूर के रिश्तेदार मनोज यादव निवासी रामनगर ने ट्रेलर गाड़ी खरीदने के लिए तीन जनवरी 2023 को तीन लाख रुपये की मांग की। उनके खाते में ऑनलाइन भेज दिया। बाद में उन्होंने कहा कि ट्रेलर खरीदने में अधिक रुपये लग रहा है और मेरे पास रुपये बहुत कम हैं। इसलिए आप और रुपये का इंतजाम कर दीजिए।
आरोप है कि जैसे-जैसे रुपये का इंतजाम होता गया हमने अपने फोन पे से खाते में कई बार में नौ लाख रुपये और भेज दिए। मनोज यादव अपने नाम से ट्रेलर खरीदकर अपना कारोबार करने लगे। जब हमने अपने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। 13 सितंबर को 12 लाख रुपये की मांग की तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी मनोज यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें