फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टमाटर हुआ लाल, हरी सब्जियों के दाम में भी उछाल

Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सदर कोतवाली के पास सब्जी की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
महराजगंज। लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भरने और बाहर से सामान कम आने के चलते हरी सब्जियों और टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। जुलाई के पहले पखवाड़े तक फुटकर बाजार में 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय सब्जियों की बात करें तो नेनुआ में पांच रुपये प्रति किलो तो भिंडी व बैंगन में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
जुलाई तक सस्ती हरी सब्जियों का स्वाद मानसूनी बारिश के कारण अब बिगड़ने लगा है। सर्वाधिक मूल्य वृद्धि बाहर से आने वाली सब्जियों में हुई है जिसमें टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च शामिल हैं।
कोतवाली के निकट फुटकर सब्जी विक्रेता अब्दुल गफ्फार मलिक ने बताया कि फरेंदा तहसील क्षेत्र में अदरौना व लेहड़ा हरी मिर्च, शिमला मिर्च के उत्पादन के लिए मशहूर है, लेकिन इन दिनों अभी शिमला मिर्च तैयार नहीं है। इससे शिमला मिर्च बाहरी मंडियों से पहुंच रही है। हालांकि जून तक स्थानीय स्तर पर इसकी उपलब्धता के चलते रेट 100 रुपये किलो फुटकर बाजार में थी जो अगस्त के शुरुआती सप्ताह में 150 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन

बाहर से आने वाली फूल गोभी 75 रुपये किलो से बढ़कर 100 रुपये किलो हुई है।
पत्ता गोभी का रेट पहले 50 रुपये किलो थी जो 60 रुपये किलो हुई है। स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली सब्जी नेनुआ, भिंडी, सरपुतिया, बैंगन, बोड़ा, केला, लौकी का फुटकर रेट पांच से 10 रुपये किलो बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें