फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा के साथ ठिठुरन से सिहर उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवा के साथ ठिठुरन से सिहर उठे लोग
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए अलाव बना सहारा, हल्की धूप ने भी गलन से नहीं दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सर्द हवा के साथ ठिठुरन लोगों के लिए आफत बन गई है। मंगलवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप से भी गलन से राहत नहीं मिली। ठंड से लोगों के हाथ पैर सुन्न हो गए। लोगों ने इससे बचने के लिए आग का सहारा लिया। जिन लोगों का बाहर कोई आवश्यक कार्य नहीं था, वह घर से बाहर नहीं निकले। राहगीरों ने चाय की चुस्की के साथ दुकानों पर आग की भट्ठियों पर अलाव तापा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 75 फीसद रही। इससे दिनभर मौसम में नमी महसूस की गई।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय होकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश को 23 एवं 24 जनवरी को प्रभावित करेगा, जिसकी वजह से जिले में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के मध्य रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह एवं रात में कोहरे का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान चिंतित
मौसम में प्रतिदिन परिवर्तन से किसान चिंतित हैं। इस मौसम का सबसे अधिक असर आलू व चना की फसल पर पड़ेगा। आलू में पछेती, झुलसा तो चने में फली छेदक रोग लगने की आशंका है। पशुपालकों के सामने पशुओं को इस गलन भरी ठंड से बचाने की समस्या है। पशुपालक किसी तरह आग जलाकर पशुओं को ठंड से बचा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें