फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केएमसी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ तंबाकू सैनिटेशन सेंटर

Fri, 27 Sep 2024 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तंबाकू समाप्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ है। राष्ट्रीय तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त यूथ कैंपेन चलाया जा रहा है। केंद्र का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू मुक्त अभियान से जोड़ना है।
विज्ञापन

केएमसी मेडिकल काॅलेज में तंबाकू सैनिटेशन सेंटर का शुभारंभ स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया है। राष्ट्रीय तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त यूथ कैंपेन के दूसरे सत्र का आयोजन किया गया। इसके तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मेडिकल कॉलेज जुड़े। इस केंद्र का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू मुक्त अभियान से जोड़ना है, जो लोग तंबाकू छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए उचित सुझाव व परामर्श उपलब्ध करवाना है।

मनोरोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष दास ने बताया कि केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मनोरोग विभाग में इस केंद्र का शुभारंभ किया गया है जो लोग भी अपने आप को तंबाकू मुक्त बनाना चाहते हैं वह इस केंद्र पर आकर काउंसलिंग के माध्यम से तंबाकू छोड़ने में मदद प्राप्त कर सकते हैं। सरकार के इस कदम से जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी काफी लाभ होगा। ओपीडी में आने वाले मरीजों की बेहतर ढंग से काउंसिलिंग की जा रही है। इस सुविधा का लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें