फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों का सपना साकार करें 

Thu, 18 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति पर माल्यार्पण करते सांसद पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के सक्सेना चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सांसद पंकज चौधरी ने किया। मुंडेरा, शीतलापुर, सेंदुरियां, मोहनापुर होते शहीद स्थल विशुनपुर गबड़ुआ पहुंची। यहां जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् हमारे देश की संस्कृति है। यही भावना हमारी पहचान बनाती है। लेकिन कुछ वर्षों से राजनीति में आई गिरावट, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न की घटनाओं ने उन शहीदों की कुर्बानी को आघात पहुंचाया है, जो सुंदर तथा सशक्त भारत की कल्पना में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान देशभक्ति के गाने, नारे तथा वंदे मातरम् के उद्घोष से वातावरण पूरी तरह से देशभक्तिमय हो गया। संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक ने तिरंगा यात्रा के विषय में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। सांसद पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री के 10 निर्णयों की जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल ने किया। जितेंद्र पाल, अरुणेश शुक्ल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, परदेशी रविदास, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अर्चना चंद्रा, कुर्सेद अंसारी, अनूप पटेल, नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद, राघवेंद्र मिश्र, राजेश मद्धेशिया, अमरजीत साहनी, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

वंदे मातरम् के उद्घोष  से गूंजा सिसवा नगर
सिसवा बाजार। भाजपा नेताओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली और केंद्र सरकार की 70 जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।सोमवार की सुबह सिसवा बुजुर्ग स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा के लोग एकत्र हुए और शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर बाइक से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा रोडवेज बस स्टैंड, गोपाल नगर, रेलवे स्टेशन रोड, श्री सायर दैवी स्थान चौराहा, फलमंडी, सब्जी मंडी रोड, स्टेट चौक, सुनार पट्टी, श्री रामजानकी मंदिर रोड, अमरपुरवां चौराहा होते हुए वापस शहीद स्मारक पर लौटी। इस दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जय नारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहनीय सोच है। इसके माध्यम से देश के लिए कुर्बान हुए अमर शहीदों की याद ताजा कर युवाओं में देश के प्रति जुनून पैदा किया जा रहा है। रामनरायन जायसवाल, उत्तम जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजन विश्वकर्मा, धर्मनाथ खरवार, चंदन सोनी, अमन सोनी, ऋषभ सोनी, सत्यदेव केशरी, दीपक चौधरी, गिरीश चंद्र, मनीष, हर्ष, रोहित व दुर्गेश आकद मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने शहीदों को नमन किया
नौतनवा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी के नेतृत्व में छपवा तिराहे पर कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा को श्रद्धांजलि अर्पित कर तिरंगा यात्रा निकाली। गांधी चौक पर राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां से यात्रा सोनौली की तरफ रवाना हो गई। समीर त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के अमर शहीदों को याद करना है। इस जिले में स्व. शिब्बन लाल सक्सेना के नेतृत्व में भी क्षेत्र के लोगों ने आजादी के आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। प्रथम विधायक रहे स्व. पूर्णमासी प्रसाद, विधायक सुदामा प्रसाद, पंडित रामसुमेर त्रिपाठी, स्व. मुन्नर प्रसाद चौधरी, जगदेव मिश्र, चंद्रिका शुक्ल आदि का आजादी में अहम योगदान रहा है। उसे हम सभी को याद रखना चाहिए। रामआधार दुबे, ओमप्रकाश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, सदामोहन उपाध्याय, नन्हे सिंह, वाचस्पति पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें