फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा गूंजते रहे भारत माता के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जगह जगह तिरंगा यात्रा निकली। देश भक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। अगल अलग स्थानों पर उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में लोग शामिल हुए। सदर ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग के छात्रों ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

छात्रों ने अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, अमर सपूतों की जय, हमारा भारत देश महान आदि के नारे लगा रहे थे। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस दौरान सहायक अध्यापक राजेन्द्र चौधरी, जगदीश कुमार, विजय कुमार पाण्डेय, ममता गुप्ता मौजूद रहे। नौतनवा ब्लॉक मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से चलकर नौडिहवां, सेमरतर चौराहा, जगरनाथपुर, पुरैनिहा होते हुए गांधी चौक नौतनवा पहुंची। वहां गांधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करके फिर रतनपुर ब्लॉक मुख्यालय आकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

रतनपुर विशम्भरनाथ जनता इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य प्रभात कुमार पांडेय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स के बच्चे हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयघोष के साथ आगे बढ़े। वहीं ग्राम पंचायत सेखुआनी, टोला नौडिहवा स्थित मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत यार अल्विया फैजुर्रसूल में प्रधानाध्यापक मौलाना महफूज आलम मिस्बाही के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में स्कूली छात्रों ने 80 मीटर के तिरंगे के साथ यात्रा निकालकर लोगों को अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूक किया। मंगलवार की दोपहर शिव धाम इटहियांं मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी के नेतृत्व में आदर्श बाल विद्या मंदिर के छात्रों ने 80 मीटर के तिरंगे के साथ यात्रा निकाली, जिसे ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक परिसर मिठौरा से खंड विकास अधिकारी राहुल के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें