महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से जुलाई माह तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 331 अभियोग पंजीकृत किए गए और 331 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान 741 शीशी नेपाली शराब, 10,161 शीशी देशी शराब और 993 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।