फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा : चहुंओर गूंजा भारत माता की जय

Tue, 13 Aug 2024 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। चहुंओर भारत माता की जय से वातावरण गूंज उठा। रैली में उत्साह के साथ लोग शामिल हुए। शहर से लेकर गांव तक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

पनियरा में ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निषाद, ब्लॉक मंत्री अनिल कुमार यादव, जितेंद्र चौरसिया, भोला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के हरदीडाली कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने तिंरगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार गौतम, ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी, सपना मिश्रा, प्रेमलता जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पड़ियाताल मंदिर से नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाइक पर तिरंगा झंडा लगाकर देश भक्ति गाने के साथ पड़ियाताल माता मंदिर से युवक क्षेत्र में निकले।
पिपरा, बरगदवा बाजार, कोहरगड्डी, असुरैना, परसामलिक, कुकेशर, तरैनी, सेखुआनी, पेड़ारी चौराहा होते हुए महदेईया चौराहे पर पहुंचे। रैली में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष बाबू नंदन शर्मा, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष पवन राजभर, कलामुददीन उर्फ बुद्धू, पिक्कू चौधरी मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक परिसर मिठौरा से खंड विकास अधिकारी राहुल सागर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में शामिल ब्लाॅक कर्मचारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारत वीरो की जयघोष कर रहे थे। इस अवसर पर सुरेश कन्नौजिया, शिवेंद्र सूर्यवंशी, रघुनाथ पटेल, राजेश सिंह, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर काॅलेज में धूमधाम से बैंड बाजे के साथ छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में प्रधानाचार्य सपना सिंह, विपिन कुमार, संदीप यादव, आनंद कुमार शुक्ल, कावेरी जायसवाल, प्रभा, प्रतिभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें