निचलौल। थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर हुई। सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, झुलनीपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के चटिया निवासी अख्तर (18) घायल हो गए। इसी तरह मदनपुरा गांव के पास वाहन के चपेट में आने से महराजगंज निवासी शुभम (30) घायल हो गए। झुलनीपुर और अमडी के बीच नहर पटरी मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार सरजू (26) निवासी शीतलापुर खेसरहा घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।