फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में तीन युवक घायल, दो गंभीर

Mon, 04 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के दो सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी रामेश्वर साहनी अपने साथी के साथ बाइक से निचलौल आया था। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वह निचलौल चिउटहा मार्ग स्थित खोन्हौली नहर पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए, जिससे रामेश्वर सहानी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह निचलौल सिसवा मार्ग स्थित सिसवा टैक्सी स्टैंड के पास डीगही गांव निवासी अनिल और निचलौल निवासी राज की बाइक आमने-सामने से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से घायलों का इलाज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें