कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसौना गांव के पास शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर निवासी तीन युवक अरमान, असफाक व उस्मान एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे परसौना गांव के पास पहुंचे कि अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों युवकों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कस्बे के ही एक निजी अस्पताल पर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेज भेज दिया। इस संबंध में एसओ कोल्हुई कुंअर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।