फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिला कारागार महराजगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें।
विज्ञापन

सभी बैरकों का तथा बंदियों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों में किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल अधीक्षक महराजगंज ने बताया गया कि नियमित रूप से जेल की चेकिंग की जाती है। जिला कारागार महराजगंज में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे। शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे। आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरूद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें