पुलिस को देखकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बीच सड़क पर मिट्टी गिराकर भाग निकला चालक
चिउटहां। मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने सोमवार को सीज किया है। जबकि एक अन्य मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक खुद को पकड़ाता देख सड़क पर मिट्टी गिराकर भाग निकला। वहीं तीसरे को पुलिस ने मिट्टी लदा नहीं मिलने पर छोड़ दिया।
सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कोठीभार थाना क्षेत्र के कारीडीहा से मिट्टी खनन करने जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सूचना पुलिस को मिली। ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के देउरवां की ओर ले जाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बीच सड़क पर ही प्रेशर से मिट्टी गिरा दी और वाहन लेकर भाग गया।
जबकि एक को पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाकर सीज कर दिया। वहीं तीसरा ट्रैक्टर-ट्राली खाली था तो उसे पुलिस ने छोड़ दिया। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक अब्दुल हामिद पुत्र आशिक, निवासी ग्राम सभा रुद्रापुर, थाना कोठीभार हैं। इस बाबत एसओ सिंदुरिया ने बताया कि पुलिस ने वाहन से मिट्टी के खनन और परिवहन से संबंधित कागजात मांगे लेकिन संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की। वहीं, भागने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली की जानकारी जुटाई जा रही है।