फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑनबोर्ड नहीं होने के बाद भी चलते मिले तीन स्कूल वाहन, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन टीम ने विभिन्न मार्गों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

सदर कोतवाली में दी जाएगी तहरीर- एआरटीओ
महराजगंज। इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल पोर्टल ऑनबोर्ड न होने के बाद भी कई स्कूली वाहन संचालित किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रवर्तन टीम को तीन स्कूली वाहन बच्चों को लेकर आते-जाते मिले। जांच में यह वाहन ऑनबोर्ड नहीं मिले। टीम ने बच्चों को स्कूल छोड़कर तीनों वाहनों को सीज कर दिया। अब संबंधित स्कूलों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी है।
स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने के लिए एक अप्रैल से परिवहन विभाग स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया चला रहा था। इस अभियान को बेसिक शिक्षा परिषद व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से प्रभावी रखा गया। 19 दिन चले अभियान कुल 981 स्कूल वाहन ऑनबोर्ड हुए। बावजूद इसके जनपद में बड़ी संख्या में स्कूल वाहनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार को प्रवर्तन टीम ने तीन स्कूल वाहन सीज किया है। यह वाहन जिन स्कूलों के हैं उनके प्रबंधकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें