फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवकों के मुंह पर कालिख पोतने वाले तीन गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के रामनगर में सरिया चोरी के आरोप में दो युवकों के चेहरे पर कालिख व गोबर पोत कर गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विक्रम के मकान का निर्माण हो रहा था। छत ढलाई का काम चल रहा था। आरोप है कि वहीं पर काम करने वाले दो युवकों ने सरिया चुराकर कहीं बेच दिया। इसकी जानकारी मकान मालिक को हुई तो दोनों युवकों को बुलाकर रस्सी में बांधकर दोनों के चेहरे पर पुआल का जला हुआ राख व गोबर मुंह पर पोत कर गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन

घटना का वीडियो बना कर गांव के कुछ लोगों सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गोलू, विक्रम व दुर्गा के विरूद्ध एससी एसटी, बीएनएस एक्ट, मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को न्यायालय सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें