फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में चचेरी दो बहन समेत तीन घायल

Fri, 20 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के खड्डा नहर पटरी मार्ग स्थित डोमा कांटी टोला गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो चचेरी बहनों समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों घायलों की हालत बिगड़ती देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के डोमा कांटी टोला निवासी खुशबू (18) और उनकी चचेरी बहन वंदना (17) एक साथ किसी कार्य के लिए घर से निकली थी। अभी घर से कुछ दूर खड्डा नहर पटरी मार्ग पर पहुंची थीं कि इसी बीच कुशीनगर जिले के रामकोला निवासी तबरेज अंसारी (25) की बाइक की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें