फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संपूर्ण समाधान दिवस में 35 में से तीन मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास विभाग से सबसे अधिक 14 शिकायतें, शेष मामलों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

निचलौल। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें महज तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो सका जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने की। इस दौरान विकास विभाग से सबसे अधिक 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा पुलिस विभाग से 13 और राजस्व विभाग से आठ फरियादियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान कराया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें