फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रॉली पलटने से तीन मजदूर घायल, मची चीख पुकार

Tue, 25 Jun 2024 06:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के औराटार गांव के पास मंगलवार को ट्रॉली पलटने से धान की रोपाई करने जा रहे तीन मजदूर दबकर घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, औराटार निवासी जगदीश, बच्ची और सुधा सहित कई मजदूर रोपाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिंहपुर जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे में जगदीश, बच्ची और सुधा ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कई मजदूर मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं ट्रॉली पर सवार मजदूर हादसे से बदहवास होकर कुछ बोलने में असमर्थ थे।

थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें