इसी तरह निचलौल थाना क्षेत्र के कुंवारीसती गांव निवासी नीरज प्रजापति (20) गांव के ही रहने वाले दो दोस्त अमन पटेल (19) और अनूप निषाद (20) के साथ एक बाइक से सिसवा की ओर जा रहे थे। अभी बाइक सवार तीनों युवक निचलौल सिसवा मार्ग पर शहर से कुछ दूर आगे सातपांच पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। फिर एक वाहन के चपेट में आ गई। जिस दौरान बाइक सवार नीरज, अमन और अनूप सड़क पर गिर घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद, नाथपंथ परंपरा का हुआ निर्वहन
तीनों घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवक अमन और अनूप की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि हादसे की जानकारी पाकर अस्पताल पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।