फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल-सिसवा मार्ग पर शनिवार रात पेट्रोल पंप के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हर्रेडी निवासी अफरोज (20 वर्ष) और महाशय मोहल्ला निवासी विनोद (20 वर्ष) बाइक से निचलौल से सात पांच पुल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बनकट्टी निवासी संजीव चौहान (26 वर्ष) साइकिल से जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम सीएचसी निचलौल पहुंचकर जानकारी ली। परिजन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें