महराजगंज। जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र के हरपुर टोला कटहिया गांव में जहर खाने से तीन बकरियों और एक भैंस की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीण इमामुद्दीन ने आरोप लगाया है कि रात में अज्ञात व्यक्ति ने उनके पशुओं को जहर खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
इमामुद्दीन के अनुसार 9 जनवरी की शाम करीब 8 बजे उन्होंने अपनी तीन बकरियों और एक भैंस को बाड़े में बांध दिया था।
रात 10 बजे जब वे दोबारा पशुओं को देखने गए तो सभी जानवर तड़प रहे थे। थानाध्यक्ष फरेंदा योगेन्द्र राय ने बताया की अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।