महराजगंज। जनपद के सभी माध्यमिक स्कूलों में 29, 30, 31 अगस्त लगातार तीन दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन पर विभिन्न खेल आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी 278 माध्यमिक स्कूलों के लिए पत्र जारी किए हैं। पत्र में बताया गया है कि मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस सभी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्देश शासन स्तर से प्राप्त हुआ है। इसके अनुक्रम में सभी स्कूलों को आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गये हैं। संवाद
-
कक्षा के लिए तय समय की जानकारी दें स्कूल
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से प्रयोगशाला कार्य को शैक्षिक पंचाग में शामिल कर इसके लिए विशेष निर्देश दिए हैं। निर्देश क्रम में डीआईओएस की तरफ से सभी माध्यमिक स्कूलों के लिए पत्र जारी किए गए हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा की तरफ से निर्देश हैं कि जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला में सभी जरूरी उपकरण रखने व सफाई व्यवस्था नियमित करते हुए इनकी कक्षाओं का समय तय करें। इससे बोर्ड को सूचना भेजी जा सके कि कितने माध्यमिक स्कूलों में प्रयोगशाला का संचालन किया जा रहा। संवाद