फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नागरिक समेत तीन कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली नागरिक समेत तीन कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

चार लोगों ने जीती कोरोना से जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। जांच के लिए हर रोज नमूने मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजे जा रहे हैं। शनिवार को नेपाली नागरिक समेत तीन कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी बीते 3 जून को ही दिल्ली से आए थे। तापमान गर्म होने पर जांच के लिए नमूने भेजे गए थे। संक्रमित केस सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति के गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की स्क्रीनिंग भी तेजी से कराई जा रही है। वहीं शनिवार की शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक चार लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बीते 3 जून को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट 6 जून की शाम को मिली है, जिसके अनुसार 3 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। एक मरीज परसौनी, दूसरा पंडितपुर तथा तीसरा नेपाल का निवासी है। इन सभी लोगों को कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मामले 45 हो गए हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 80 केस हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमिक व्यक्ति के संपर्क में आए 13 लोग क्वारंटीन
नौतनवां/ठूठीबारी/पनियरा। क्षेत्र के जमुहरा कला में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर पूरे गांव को सील कर दिया गया है। शनिवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 13 लोगों को एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सभी क्वारंटीन में रहेंगे। चिकित्सकों की टीम लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने में जुटी है। अड्डा बाजार चौकी प्रभारी विकास यादव ने बताया कि स्वास्थ्य टीम 13 लोगों को जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई है। गडौरा बाजार में मुंबई से लौटे युवक की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने पर शनिवार को संक्रमित व्यक्ति के घर से दो सौ मीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया। कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि संक्रमित युवक के घर के आसपास के करीब दो सौ मीटर को सील कर दिया गया है। पनियरा क्षेत्र के सोनबरसा गांव का निरीक्षण एसडीएम सदर आरबी सिंह व सीओ सदर देवेन्द्र कुमार ने किया। उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि गांव में आए बाहर प्रवासी मजदूरों पर विशेष निगरानी करें। गांव के बाहर एक एक बैरियर पर तीन तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें