फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नए साल पर तीन बच्चियों ने लिया जन्म, परिजनों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय गुरुगोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए साल के पहले दिन तीन बच्चियों के जन्म लेने से अस्पताल परिसर सहित परिजनों में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रामस्वरूप सिंह ने बताया कि नाथनगर निवासिनी समीमुन निशा, धरमौली निवासिनी संजू तथा सलामतगढ़ निवासिनी सलमा खातून को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह समीमुन निशा ने 5:42 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। संजू ने 3:42 बजे और सलमा खातून ने 1:18 बजे स्वस्थ पुत्रियों को जन्म दिया। नए साल पर बेटियों के जन्म को लेकर अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें