नौतनवा। नौतनवा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा कस्बा चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। कस्बे के मॉर्डन एकेडमी स्कूल के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग जा रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली। आरोपियों ने अपना नाम विशाल यादव निवासी वार्ड नंबर एक बेलहिया थाना बेलहिया जिला रूपनदेही नेपाल व दूसरे ने अमन जयसवाल वार्ड नंबर एक बेनीपुर थाना धकधई जिला रूपनदेही नेपाल बताया। साथ में एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार दो लोगों को न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया तथा एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया। संवाद