फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल के युवकों के पास से नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद किया है। तस्करी विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के क्रम में नवलपरासी पश्चिम के जिला प्रहरी कार्यालय (पुलिस) ने मुखबिर की सूचना पर रामग्राम नगर पालिका वार्ड संख्या 12 कसिया गांव के पास से दो संदिग्ध भारतीय बाइक पर सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में दोनों के पास से ब्राउन शुगर की 10 पुड़िया बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों की पहचान रामग्राम नगर पालिका वड़ा नंबर 17 निवासी परीक्षित यादव और बीरू के रूप में हुई। नवलपरासी डीएसपी रेशम बोहरा ने बताया की दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें