फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशे के इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र सेवतरी से खरीदी गई थीं प्रतिबंधित दवाएं
विज्ञापन



सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे नवलपरासी जिले की पुलिस ने त्रिवेणी बर्दधात चौक पर बसों की जांच के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र सेवतरी से खरीदी गई हैं।
विज्ञापन

नवलपरासी जिले की पुलिस शनिवार की शाम त्रिवेणी चौक पर बसों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बस में सवार तीन युवकों के बैग की जांच की गई। तीन बैग की जांच में कुल मिला कर 927 पीस नशीले प्रतिबंधितत दवाएं मिलीं हैं। इसमें डायजेपाम इंजेक्शन 309 गोलियां, बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन की 309 गोलियां और प्रोमोथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन की 309 गोलियां बरामद हुईं। नवलपरासी पुलिस सूचना अधिकारी बीर दत्त पंत ने बताया कि रितिक परियर, सृजना बल निवासी पोखरा हाल पता हेतोड़ा और धवल गिरी निवासी कास्की को पकड़ा गया। तीनों के अलग-अलग बैग में कुल 927 पीस प्रतिबंधित ड्रग्स मिले हैं। रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर पूछताछ के लिए 15 दिन की रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें