फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक को छत से फेंकने वाले तीन गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा के नटवा जंगल दक्षिण टोला में युवक को घर बुलाकर मारपीट करने और छत से नीचे फेंकने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नटवा जंगल दक्षिण टोला निवासी पीड़िता सोनमति पत्नी मोछंदर यादव निवासी नटवा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते चार मार्च की रात करीब 10 बजे उनके पुत्र कमलेश यादव को गांव के ही कमलेश गुप्ता ने अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद कमलेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता तथा पूजा गुप्ता ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लोहे के रॉड और लात-घूंसों से बेरहमी से मारा-पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक को छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां उसका उपचार किया गया।
मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया था। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी कमलेश गुप्ता पुत्र रामप्रीत गुप्ता, मुकेश गुप्ता पुत्र रुदल गुप्ता निवासी नटवा जंगल टोला भरटोलिया तथा पूजा पत्नी सूरज गुप्ता को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें