महराजगंज। दूसरे की आईडी लेकर आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिक रकम लेकर आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाते थे।
जानकारी के अनुसार, दूसरे की आईडी पासवर्ड लेकर सहज जनसेवा केंद्र से आधार कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत पुलिस को मिली थी। केंद्र का संचालक दूसरे की आईडी पासवर्ड लेकर काम करने के बाद लोगों से मनमानी रकम ले रहा था। इस तरह की सूचना अधिकारियों को मिल रही थी।
साइबर सेल की टीम ने पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के तीन जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने यहां से शिवकुमार निवासी अगया, संजय कुमार एवं विजय कुमार निवासी मोहनापुर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।