फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान के घर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 05:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। घुघली क्षेत्र में ग्राम हरपुर महंथ के ग्राम प्रधान सच्चिदानंद के घर हुई चोरी का घुघली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अनावरण किया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

रविवार की रात ग्राम प्रधान के घर से आरोपी बक्से का ताला तोड़कर 35,000 रुपये नकद, एक टैबलेट, चार्जर और जेवरात चुरा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना घुघली में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने पकड़ी विशुनपुर नहर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों में अखिलेश (33), संतोष चौधरी (22) और एक नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों के पास से कुछ नकदी, जेवरात और टैबलेट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने आरोपियों के चालान करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें