फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने 12 वर्षीय बालक हिमांशु चौधरी की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न केवल आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई, बल्कि हत्या में प्रयुक्त डंडा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के चिउरहा वार्ड नंबर 19 निवासी अब्दुल रहमान, उसके पिता हसमत अली और दोस्त सैफ अहमद को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की गठित टीम ने इस मामले की गहन छानबीन की।
पुलिस के मुताबिक, अब्दुल रहमान के पिता हसमत अली और दोस्त सैफ अहमद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से हिमांशु की डंडे से मारकर हत्या की।
विज्ञापन

हत्या के बाद शव को दुबौली नहर में फेंक दिया गया ताकि मामला दबाया जा सके और कोई शक भी न कर सके।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उस स्थान से शव को बरामद किया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।
पुलिस ने स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किया। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और ग्रामीणों के बयान से संदिग्धों तक पहुंचना आसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें