फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 11 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कृषि अधिकारी ने एक टन से अधिक खाद बिक्री के 11 दोषी दुकानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस जारी कर दी है। जिससे जिले उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई है। खतौनी में दर्ज रकबे के मुताबिक उर्वरक बिक्री न कर इन दुकानदारों ने कुछ कृषकों को एक टन से अधिक खाद बेचा। डीएम के निर्देश पर विभागीय जांच व लखनऊ से आई जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया जिले में प्रभावी हुई है।
विज्ञापन

रकबे से अधिक उर्वरक बिक्री मामले में विभागीय सख्ती लगातार बढ़ रही है। कृषि विभाग ने रकबा उपलब्धता से अधिक उर्वरक खरीदने के मामले में किसानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक टन से अधिक खरीद करने वाले तीन किसान निजामुद्दीन, इरफान, सरफुद्दीन के खिलाफ सोनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब बिक्री के दोषी दुकानदारों पर भी कार्रवाई शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें