फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छेड़छाड़ और तेजाब हमले की धमकी से सहमी किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी अरबाज अली को भेजा जेल
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी ने शोहदे की छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने आरोपी अरबाज अली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र निवासी अरबाज अली लंबे समय से अपने ही समुदाय की एक किशोरी का पीछा कर रहा था। वह अक्सर रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ करता था और जबरन शादी का दबाव भी बना रहा था। किशोरी ने जब इसका विरोध करती तो आरोपी तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब एक बजे आरोपी अरबाज अली किशोरी के घर के बाहर पहुंच गया और उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी दी। इससे दहशत में आई किशोरी अपने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब काफी देर तक हलचल नहीं हुई तो उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा। किशोरी बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी अरबाज अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें