फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोपियों से जान का खतरा, गिरफ्तारी की मांग

Mon, 19 Aug 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के बासपार कोठी टोला पिपरा में शनिवार रात हुए दो समुदायों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार को अभी भी आरोपियों से जान का खतरा है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपियों द्वारा पुनः उन्हें मारा पिटा जा सकता है।
विज्ञापन

पीड़ित राम किशुन ने बताया कि हम लोग परिवार के भरण पोषण के लिए बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घर पर महिलाएं और बच्चे ही रहते हैं। आरोपी दो माह के भीतर तीन बार इस तरह की घटना कर चुके हैं। श्यामदेउरवां क्षेत्र के बासपार कोठी टोला पिपरा में शनिवार की रात लगभग 7 बजे दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले में पीड़ित राम किशुन की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित राम किशुन ने बताया कि बीते 16 जून को गांव के ही कुछ दबंगों ने मिलकर हमारे बेटे व गांव के ही रामकेश की पिटाई कर दी थी। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें