फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Mon, 19 Aug 2024 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। पश्चिम बंगाल में डाॅक्टर से हैवानियत और हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे शहर में विरोध जुलूस निकाला। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

थाने गेट पर परिषद के सदस्य एकत्र हुए। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले के साथ शहर में विरोध जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। फिर शहर के मेन तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। घटना से आक्रोशित सदस्यों ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। डाॅक्टर के साथ हुई घटना में दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और ममता बनर्जी को तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस दौरान छात्र आदित्य पाठक, अक्षत कश्यप, हिमांशु, आदित्य अग्रहरी, आलोक, शिवम, अंकित, प्रिंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें