फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाबा गोरक्षनाथ को आज हजारों श्रद्धालु चढ़ाएंगे आस्था की खिचड़ी

Sun, 14 Jan 2024 06:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि चौक बाजार में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार को गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे। सुबह चार बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। मेले में दुकानें सज चुकीं हैं।
विज्ञापन

मेले में आसपास लोगों के अतिरिक्त कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बिहार व पड़ोसी देश नेपाल के लोग एक दिन पूर्व से ही मेले में आ चुके हैं। मेला प्रांगण में दुकानें सज गई हैं। मेले में बड़ा झूला, छोटा झूला, ब्रेक डांस, मौत का कुंआ, जंपिग झूला, चकरी, जादूगर जैसी तमाम मनमोहक व मनोरंजन के साधन मौजूद हैं।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद पूरे प्रांगण की सुंदरता बढ़ गई है। गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। यहां महराजगंज जिले के साथ साथ सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर समेत नेपाल राज्य तक के श्रद्धालु गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। सोमवार को सुबह चार बजे से खिचड़ी चढ़ाई जाएगी। महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर डिजाइनर चूड़ियां, कंगन, बिंदी, आर्टिफिसियल गहने महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

-
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, एंटी रोमियो मनचलों पर रखेगी कड़ी नजर

खिचड़ी मेला में सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दो एंटी रोमियो टीम मेले में मनचलों पर कड़ी नजर रखेगी। मेले को तीन जोन में बांटा गया है। मंदिर प्रांगण के लिए एक टीम, मेला क्षेत्र के लिए दूसरी टीम एवं मेला क्षेत्र के बाहर पार्किंग व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए तीसरी टीम कार्य करेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि मेले की निगरानी के लिए 250 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मेले में पुलिस के जवान सादे वर्दी में गश्त करते रहेंगे।

-

अलाव की व्यवस्था नगर पंचायत मुहैया करा रही
श्रद्धालुओं के लिए पानी व अलाव की व्यवस्था नगर पंचायत मुहैया करा रही है। यातायात को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए मेला क्षेत्र में जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। मेले में अचानक किसी की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार की व्यवस्था की गई है। ठंड को देखते हुए अनेक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। मंदिर के पुजारी पृथ्वी नाथ ने बताया कि सोमवार की भोर चार बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा को गुड़, तिल एवं चावल चढ़ाते है, बाबा उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें