फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पट्टे पर मिली पोखरी पर कब्जा नहीं दिला रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। ग्राम सभा लक्ष्मीनगर निवासी रंभावती मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर मिली पोखरी पर कब्जा पाने को एक माह से भटक रही है। जिम्मेदार महिला को कब्जा नहीं दिला पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी महिला तहसील पहुंची और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पीड़ित रंभावती ने बताया कि उन्हें गांव में स्थित गाटा संख्या 1091 रकबा 0.336 हे. तालाब मत्स्य पालन खातिर दस वर्ष के लिए 12 अक्तूबर 2025 को आवंटित हुआ है। आरोप है कि उक्त पोखरी में मत्स्य व मछली का बीज डालने में ग्राम प्रधान अनावश्यक अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। महिला का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन हर बार मामले को टाल दिया गया। पीड़ित महिला ने एसडीएम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि थानाध्यक्ष सोनौली एवं राजस्व निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आवंटित पोखरी में मत्स्य पालन में महिला के समक्ष कोई भी बाधा न उत्पन्न होने पाए। बावजूद इसके किसी ने भी मनमानी करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें