फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डेंगू के मरीज घटे, पिछले साल की तुलना में बढ़े जेई के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में पिछले साल की तुलना में डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आई है, जबकि जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की 28 अक्तूबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जिले में डेंगू के 23 व जेई के छह मरीज मिले हैं। मलेरिया के नौ व स्क्रब टाइफस के 11 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि इस साल अब तक डेंगू, मलेरिया व जेई से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए गांवों में सर्वे और बुखार के मरीजों की जांच कराई जा रही है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 65 मरीज मिले थे। वर्ष 2024 में 52, 2023 में 58 और 2022 में 45 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस साल 28 अक्तूबर तक 23 मरीज मिलने से पिछले वर्ष की तुलना में मामलों में कमी आई है। रिपोर्ट में इस साल डेंगू से किसी मरीज की मौत का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन

मलेरिया के मामलों की संख्या पिछले साल के बराबर है। वर्ष 2025 में नौ मरीज मिले थे, जबकि इस साल भी अब तक नौ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वर्ष 2024 में पांच, 2023 में चार और 2022 में मलेरिया के आठ मरीज मिले थे। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, इन वर्षों में मलेरिया से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं है।
जेई के मामलों में इस साल बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में जहां जेई का एक मरीज मिला था, वहीं इस साल 28 अक्तूबर तक छह मरीज सामने आ चुके हैं। वर्ष 2024 में 22, 2023 में 38 और 2022 में 12 मरीज मिले थे। इस साल अब तक जेई से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है।
इसके अलावा, जिले में स्क्रब टाइफस के 11 मरीज मिले हैं। वर्ष 2024 में इस बीमारी के 36 मामले दर्ज किए गए थे। लेप्टोस्पायरोसिस के भी इस साल दो मरीज मिले हैं, जबकि वर्ष 2024 में 14 मामले सामने आए थे। हेपेटाइटिस के इस साल 23 मरीज दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें