फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करते थे ठगी, एक नाबालिग समेत छह दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीग्राम एप पर ग्रुप बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का बनाते थे शिकार
विज्ञापन


प्रत्येक लेनदेन पर खाताधारकों को दो से 2.5 प्रतिशत कमीशन देने का देते थे झांसा
महराजगंज। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस ने टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगों को कम समय में पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच शातिर अभियुक्तों के साथ एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना द्वारा संचालित प्रतिबिंब पोर्टल/हॉट स्पॉट अभियान के तहत की गई। 24 अप्रैल को निचलौल क्षेत्र से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह के सदस्य टेलीग्राम ग्रुप बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे। आगरा निवासी एक शिकायतकर्ता से आरोपियों ने करीब 7 लाख रुपये की ठगी की। इसमें से 3.25 लाख रुपये विभिन्न आरोपियों और उनके सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर कराए गए। बाद में यह रकम एटीएम और चेक के माध्यम से निकाल लिया गया।
विज्ञापन




गिरोह का सरगना रवि प्रताप सिंह है। रवि स्थानीय जनसेवा केंद्र संचालकों और अन्य लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते इस्तेमाल करता था। खाताधारकों को प्रत्येक लेनदेन पर 2 से 2.5 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा दिया जाता था। इसके अलावा आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए और ठगी की रकम को निकालने के लिए उनका इस्तेमाल किया। यह गिरोह पिछले करीब आठ महीनों से सक्रिय था।

ये सामान हुए बरामद

अभियुक्तों के पास से 7 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड, फर्जी व असली आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, क्रेडिट कार्ड, एक चार पहिया वाहन समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
ये अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में रवि प्रताप सिंह निवासी पिपरिया, आकाश पटेल निवासी सिरौली वार्ड नं. 4, थाना निचलौल, विजय कुमार मौर्या निवासी वार्ड नं. 5, निचलौल, आशीष पांडेय निवासी वार्ड नं. 5, निचलौल और कार्तिकेय पटेल निवासी रातौर वार्ड नं. 4, थाना निचलौल शामिल हैं। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वर्जन
साइबर अपराध के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जल्दी मुनाफे के लालच में न आएं और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर क्राइम थाना या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
-शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें