निचलौल। बरगदवा गांव में बुधवार की रात कुछ लोग दो घरों में घुसकर धान और साइकिल उठा ले गए। घटना के दौरान पीड़ितों ने मोबाइल से वीडियो बना ली। बृहस्पतिवार को पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बरगदवा निवासी दीपक गौंड ने पुलिस से बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार आधी रात को कुछ लोग उनके दरवाजे पर आकर आवाज लगाने लगे। दरवाजा खोला तो देखा कि वह लोग वर्दी पहने हुए हैं। अभी कुछ समझ पाता कि वह उनके घर में रखी आठ बोरी धान और एक साइकिल उठा ले गए। दूसरे पीड़ित नितीश चौहान ने कहा कि रात करीब 11 बजे कुछ लोग वर्दी पहनकर घर में घुस गए। फिर घर में रखी आठ बोरी धान और साइकिल उठा ले गए। घटना के बाद से वह लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।