फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल कस्टम के खिलाफ आक्रोश, आंदोलन की तैयारी

Thu, 08 Feb 2024 05:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। नेपाल भैरहवा कस्टम भारत से 100 रुपये से अधिक का सामान ले जाने पर शुल्क वसूल रहा है। इसके कारण सीमावर्ती भारतीय बाजारों पर असर पड़ रहा है। नेपाल कस्टम की ओर से इसके बारे में नोटिस चस्पा करने के साथ ही उद्घोषणा भी कराई गई है। इससे भारतीय सीमा के व्यापारी काफी परेशान हैं। दुकान का किराया समेत बैंक का कर्ज जमा करने में परेशानी हो रही है। कारोबारी नेपाल कस्टम के खिलाफ आंदोलन की तैयारी बना रहे हैं।
विज्ञापन

नौतनवा तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि नेपाल भैरहवा कस्टम के रवैये के कारण सीमावर्ती भारतीय बाजारों पर असर पड़ रहा है। हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। इसके लिए भारतीय प्रशासन से मुलाकात कर अपनी बताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि भारतीय प्रशासन के सहयोग से अगर व्यापारियों को राहत मिल जाएगी तो ठीक नहीं तो नेपाल के बेलेहिया कस्टम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार दोपहर सोनौली कस्बे के कई सामाजिक संगठनों के साथ व्यापारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति तय की। संजीव जायसवाल, कृपा शंकर मद्देशिया, जय सिंह, कन्हैया साहू ने कहा कि वित्तमंत्री का महराजगंज में आगमन होने वाला है। उनसे भी मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने कहा कि इस मामले को लेकर वैश्य समाज सोनौली के व्यापारियों के साथ है। भारत सरकार को इस मामले में दखल देकर हल निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें